Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को नरसिंहपुर गोटेगांव पहुंचे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत श्रीमती यशोदा पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Aditi News Team

Mon, Sep 29, 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुलायम सिंह पटेल के परिवार से मिलने उनके निज निवास में पहुंचे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व राज्य मंत्री श्री जालम सिंह पटेल, श्री सरदार सिंह पटेल और उनके समस्त परिवार से भेंट कर पूज्य माता जी श्रीमती यशोदा पटेल के दु:खद निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संकट की इस घड़ी में दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत श्रीमती यशोदा पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के परिवहन एवं शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, विधायक श्री महेंद्र नागेश, श्री रामसनेही पाठक, जबलपुर संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह भदौरिया, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, डीएफओ श्री महेंद्र सिंह उईके सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी और वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें