Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

नरसिंहपुर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Aditi News Team

Sat, Aug 15, 2026

नरसिंहपुर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस:

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

नरसिंहपुर।जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य जिला स्तरीय समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गरिमामयी उपस्थिति के बीच सुबह 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान की धुनों के साथ पूरा स्टेडियम परिसर गूंज उठा और आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर शांति एवं सद्भाव का संदेश दिया गया।

परेड और मार्च पास्ट की सलामी

ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने संयुक्त रूप से खुली गाड़ी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट निकाला गया, जिसकी अतिथियों ने सलामी ली। अनुशासन और तालमेल से सजी इस परेड ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश की जनता के नाम जारी मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली।

इस राष्ट्रीय पर्व पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल के जवान, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

जरूरी खबरें