Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

5 हज़ार आशीर्वाद के दीयों से रोशन हुआ नरसिंह मंदिर तट : सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

Aditi News Team

Fri, Sep 18, 2026

पाँच हज़ार आशीर्वाद के दीयों से रोशन हुआ नरसिंह मंदिर तट

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम

पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री पटेल हुए शामिल

नरसिंहपुर, 18 सितम्बर 2026. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नरसिंह मंदिर परिसर स्थित तट पर विशेष ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर और तट जगमगा उठा तथा उपस्थित लोगों ने सेवा, स्वच्छता एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की और उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ सेवा संकल्प अभियान की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। यहां लगभग पाँच हज़ार दीपक जलाए गए।

आटे से बने दीपकों ने बढ़ाया कार्यक्रम का आकर्षण

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि यहां आटे से बनाए गए पारंपरिक दीपकों का प्रज्ज्वलन किया गया। स्थानीय स्तर पर तैयार इन दीपकों ने आयोजन को विशिष्ट पहचान दी। दीपकों की कतारों से सजे मंदिर तट का दृश्य मनोहारी नजर आया और पारंपरिक कला एवं स्थानीय सहभागिता को भी प्रोत्साहन मिला।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही सहभागिता

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री श्री जालम सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, महंत श्री प्रीतम पुरी गोस्वामी, श्री रामसनेही पाठक सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त की।

दीपों की रोशनी में गूंजा सेवा का संकल्प

नरसिंह मंदिर तट पर आयोजित इस आयोजन में दीपों की रोशनी के साथ सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों में नागरिकों की सहभागिता को भी रेखांकित किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें