Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

गाडरवारा यूसीमास ग्लोटच अकादमी की टीम ने : राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

Aditi News Team

Mon, Sep 7, 2026

गाडरवारा। यूसीमास ग्लोटच अकादमी की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।‌ ज्ञातव्य रहे कि यह अकादमी बच्चों को मानसिक विकास के आधार पर अंकगणित के साथ बच्चों की गति एवं सटीकता को आगे बढ़ाने का अभ्यास कराती है । बहुत कम समय में निर्धारित प्रश्नों को केवल मानसिक गति से हल कर उत्तर देने से सक्षम होती है । अपनी सर्वोत्तम विधा से नगर एवं क्षेत्र में बच्चों की मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता को निरंतर नया आयाम देने वाली संस्था द्वारा गत दिनों 5 एवं 6 सितंबर को मुंबई के सिडको एग्जीबिशन सेंटर वाशी में पूरे देश से चयनित 4500 प्रशिक्षित बच्चों के मध्य गति एवं सटीकता के इस महाकौशल के प्रदर्शन में इस अकादमी के 10 बच्चों ने भाग लिया और 8 मिनट की अवधि में 200 प्रश्नों के गणितीय प्रश्नों को हलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।इनकी इस उपलब्धि पर अकादमी के संचालक सोनाली नवीन चौबे ने सभी पालकों को आभार एवं बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रावण्य सूची में अपना स्थान बनाने वाले बच्चों को आगामी दिसंबर माह में दिनांक 12 और 13 दिसम्बर को सुगतदासा इंडोर स्टेडियम, कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित होने वाले यू सी मास अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं वर्ल्ड कप हेतु चयनित भी किया है।

इन बच्चों में राघव विवेक दुबे ,अथर्व आशीष खरे ,मोइज सरफराज खान, आशी अरविंद कुशवाहा, ओजस ओमप्रकाश कौरव, अथर्व गिरीश गुप्ता,सात्विक उपेंद्र वस्त्राकर, तनिष्क आशीष आर्य , अग्रिमा अंकुर अग्रवाल ने अपना उत्कर्ष प्रदर्शनकिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा यूसीमास ग्लोटच अकादमी

जरूरी खबरें