Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

खाद्य आपूर्ति अधिकारी व सहायक सेल्समेन को लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा : राशन दुकान शुरू करवाने को लेकर मांगी थी रिश्वत

Aditi News Team

Thu, Sep 25, 2025

राशन दुकान शुरू करवाने को लेकर मांगी थी रिश्वत

खाद्य आपूर्ति अधिकारी और सहायक सेल्समेन को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

झाबुआ। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झाबुआ के जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी आशीष आजाद और सहायक सेल्समैन जितेन्द्र नायक को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

ग्राम नेगड़िया निवासी आवेदक मनोज ताहेड़ ने शिकायत की थी कि उसकी शासकीय उचित मूल्य की दुकान को बिना सूचना निलंबित कर दिया गया था। निलंबन हटाने और एफआईआर रोकने के बदले आरोपियों ने एक लाख रुपये की मांग की थी। सत्यापन के बाद आज ट्रैप की कार्रवाई में दोनों 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।

आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 और धारा 61(2) बीएनएस 2023 के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह कार्यवाही लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के मार्गदर्शन में निरीक्षक रेनू अग्रवाल, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक पवन पटोरिया, आरक्षक मनीष माथुर, आरक्षक आशीष आर्य, आरक्षक कृष्णा अहिरवार ने की हैं।

Tags :

राशन दुकान शुरू करवाने को लेकर मांगी थी रिश्वत

लोकायुक्त की कार्रवाई

जरूरी खबरें