Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

एक शाम बुंदेली जैन भजन गायक जित्तू भैया टड़ा के नाम : भगवान महावीर निर्वाणोत्सव निर्वाणलाडू हेतु सजधज कर तैयार बड़े बाबा की अतिशय स्थली

Aditi News Team

Sun, Oct 19, 2025

रिपोर्टर जय कुमार जैन

भगवान महावीर निर्वाणोत्सव निर्वाणलाडू हेतु सजधज कर तैयार बड़े बाबा की अतिशय स्थली

एक शाम बुंदेली जैन भजन गायक जित्तू भैया टड़ा के नाम

कुण्डलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी जी का मोक्षकल्याणक महोत्सव 21 अक्टूबर 2025 को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा । पूज्य बड़े बाबा की अतिशय स्थली और छोटे बाबा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की तपोस्थली को साजसज्जा कर भव्य रूप प्रदान किया गया है। विद्यानिधि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, संगीतमय महावीर पूजन, विधान होगा । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों द्वारा प्रभु चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। प्रचारमंत्री जयकुमार जैन जलज एवं धार्मिक आयोजन मंत्री अजय जैन निरमा ने बताया कि 20 अक्टूबर को मानस्तंभ परिसर में सायंकाल दीपोत्सव एवं बुंदेली जैन भजन गायक जितेंद्र जैन जित्तू भैया टड़ा के बुंदेली भजन गीतों की आकर्षक प्रस्तुति होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ, महामंत्री इंजी. आरके जैन सहित पदाधिकारी सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।

Tags :

कुंडलपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

भगवान महावीर निर्वाणोत्सव निर्वाणलाडू

जरूरी खबरें