Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

वर्षा की बूंदें जब धरती पर आती हैं तो सूखी मिट्टी भीगकर नरम हो जाती है,

गाडरवारा अग्रवाल महिला मंडल द्वारा श्री देव बांकेविहारी जी मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया

गाडरवारा में वैश्य महासम्मेलन की तहसील और नगर इकाई का हुआ गठन : तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

Aditi News Team

Tue, Aug 18, 2026

गाडरवारा में वैश्य महासम्मेलन की तहसील और नगर इकाई का हुआ गठन

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

वैश्य महासम्मेलन जिला कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक महावीर भवन गाडरवारा में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री, श्री मिनेंद्र डागा जी सम्भागीय अध्यक्ष श्री संजय जी साहू, संभागीय महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, श्री नवनीत चाचाजी संभागीय उपाध्यक्ष, श्री अनिल गुप्ता जी संभागीय महामंत्री, श्री मुकेश सिंघई संभागीय संगठन मंत्री, कार्यकारी जिला अध्यक्ष,श्री बी डी सोनी जिला प्रभारी ,श्रीमती सपना जैन महिला अध्यक्ष, श्री राजीव जैन थाला, की सहमति से श्री राम मोलासरिया तहसील अध्यक्ष द्वारा वैश्य महासम्मेलन नगर इकाई एवं तहसील ईकाई का गठन किया गया जिसमें गाडरवारा नगर संगठन नगर अध्यक्ष श्री अरविंद जी अग्रवाल ,नगर उपाध्यक्ष श्री मयंक जी जैन,नगर सचिव श्री विकास जी गुप्ता,नगर महामंत्री श्री रुचिर जी सोनी,नगर कोषाध्यक्ष श्री संजीव जी जैन बने। वहीं तहसील उपाध्यक्ष श्री अतुल जी अग्रवाल के साथ तहसील सचिव राहुल जी मालपानी, तहसील महामंत्री रूपक जी कठल, तहसील कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जी साहू,तहसील सह सचिव श्री विजय जी साहू, तहसील संयोजक श्री विनोद जी गुप्ता मनोनीत हुए समाज के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा वैश्य महासम्मेलन

जरूरी खबरें