Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

श्री अरविंद घोष जी की 154वीं जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन

"साधनों का उपयोग करें,उपभोग और आसक्ति से बचें" निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मंत्री के घर संयुक्त किसान मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा : संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

Aditi News Team

Thu, Aug 27, 2026

मंत्री के घर संयुक्त किसान मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा

गाडरवारा। संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा शक्ति धाम चौक पर सैकड़ों किसान एकत्रित हुए एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रामशरण कौरव द्वारा की गई,उसके बाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं स्कूल शिक्षा,परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के घर नारेवाजी करते हुए रैली के साथ जाकर निज प्रतिनिधि दीपसिंह लांगिया को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से संबंधित प्रश्न विधानसभा में लिखित रूप से रखने कहा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि 2020-21 के आंदोलन के बाद सरकार ने जो लिखित आश्वासन दिए थे, और चुनाव के बाद 3100की धान और 2700का गेहूं और गन्ने पर 50रु प्रति क्विंटल देने का वायदा किया था वे वायदे आज तक पूरे नहीं हुए हैं।

आपसे मांग है कि आप हमारी निम्न मांगों को सदन में उठाएं और लिखित समर्थन दें:

SKM की प्रमुख मांगें:

1. *C2+50% फार्मूले पर सभी फसलों की MSP की कानूनी गारंटी और एम एस पी पर खरीद की गारंटी।

2. *सम्पूर्ण कर्ज मुक्ति* - किसानों और खेत मजदूरों का सभी कर्ज माफ हो।

3. *किसान-मजदूर पेंशन* - 60 वर्ष से ऊपर सभी किसानों को 10,000 रु प्रतिमाह पेंशन दी जावे।

4. *भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) रद्द किया जाय।

5. *बिजली निजीकरण बंद हो* - विद्युत संशोधन बिल 2022/2025 वापस लिया जाए, स्मार्ट मीटर और प्रीपेड योजना बंद हो।

6. *चार श्रम संहिता (Labour Codes) रद्द हों।*

7. *बीज विधेयक 2025 और नेशनल पॉलिसी फ्रेमवर्क ऑन एग्रीकल्चर मार्केटिंग वापस लिया जाए।*

8.सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण बंद किया जाय।

9_एन टी पी सी द्वारा गाडरवारा क्षेत्र में फ्री बिजली दी जाय,प्रभावित किसानों को स्थाई नौकरी दी जाय।

10_*मध्यप्रदेश की तात्कालिक मांगें* -

1_धान फसल की एम एस पी पर 100प्रतिशत खरीदी की जाय,भावांतर समाप्त की जाय।

2_सभी फसलों को एम एस पी पर खरीद की गारंटी दी जाय।

3_गन्ने के रेट 600रुपए प्रति क्विंटल दिए जाएं, वायदे अनुसार चुनाव से अभी तक गन्ने पर 50रु प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए।

4_ओवरलोड ट्रांसफार्मर 1माह के अंदर बदले जाएं,क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन केविल तत्काल बदली जाएं।

5_खाद में टोकन व्यवस्था समाप्त कर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।

6_स्कूल भवनों में सुविधाएं दो, पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था की जाए।

7_सालीचौका कॉलेज भवन स्वीकृत कर निर्माण कराया जावे, खाली पड़े पद तत्काल भरे जाएं।

8_खराब सड़कों की मरम्मत एवं ग्रामीण कच्ची रास्ताओं पर पुल पुलियों सहित निर्माण किया जाय।

9_ मंडी एवं एम एस पी पर बेची मूंग की सूची निरस्त कर मूंग खरीदी के सभी किसानों के 100प्रतिशत अतिशीघ्र भुगतान किया जाय।

*26नवंबर के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी*

ज्ञापन में कहा गया है कि मंत्री जी आप किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ हमारे साथ खड़े होंगे। 26 नवंबर 2026 को 100 शहरों में होने वाले किसान मार्च से पहले यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज होगा। इस दौरान राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुरमुजी, भारत सरकार प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी,सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी जी, नर्मदापुरम गाडरवारा लोकसभा क्षेत्र के नाम भी विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपे गए।

इस अवसर पर प्रभात पटेल,नरेंद्र वर्मा,रामसिंह वर्मा, संतोष वर्मा,त्रिलोचन कौरव,नन्हेलाल वर्मा,करणसिंह अहिरवार,शिवकुमार पटेल, संयुक्त किसान मोर्चा के बृजमोहन कौरव एवं जगदीश पटेल ने उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

संयुक्त किसान मोर्चा गाडरवारा

जरूरी खबरें