Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

गो माता की सेवा,सुरक्षा सम्मान हेतु 27 जुलाई को सौंपेगे प्रार्थना पत्र : गोवंश की सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान हेतु 27 जुलाई 26 को भारत के 790 जिलों से सौंपे जाएंगे प्रार्थना पत्र

Aditi News Team

Wed, Jul 22, 2026

गोवंश की सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान हेतु 27 जुलाई 26 को भारत के 790 जिलों से प्रार्थना पत्र

भारत की धरती पर प्रतिदिन काल का ग्रास बन रही हजारों गौमाताओं की हत्या पर प्रभावी रोक लगाने तथा गोपाल के देश भारत में गोपाल की आराध्य भगवती गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए भारत के संविधान में आवश्यक संशोधन कर गोमाता को सम्मानजनक स्थान दिलाने, एक केंद्रीय कानून बनाने तथा भारत में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करवाने के उद्देश्य से ब्रज मंडल के पूज्य संतों ने, नंदीबाबा की अध्यक्षता एवं भगवती गोमाता के प्रधान संरक्षकत्व में, “गो सम्मान आह्वान अभियान” का शुभारंभ किया है।

इस अभियान का उद्देश्य भारतीय वेदलक्षणा गोवंश की सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान हेतु सम्पूर्ण भारतवर्ष के प्रत्येक ग्राम, नगर, तहसील/तालुका और जिले के जनमानस में व्यापक जनजागरण करना है। इसके अंतर्गत वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाकर भारत सरकार तथा सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों को प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

अभियान के प्रमुख चरण

27 अप्रैल 2026 को भारत की 5,000 से अधिक तहसीलों/तालुकाओं में 5 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को प्रार्थना-पत्र देकर प्रथम गो सम्मान दिवस मनाया गया।

27 जुलाई 2026 को भारत के सभी 790 जिलों में 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ द्वितीय गो सम्मान दिवस मनाया जाएगा।

तृतिय चरण मे भारत के सभी राज्यों की राजधानियों में मुख्य सचिव के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना-पत्र देकर भारतीय वेदलक्षणा गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संवैधानिक पद्धति से निवेदन किया जाएगा।

अहिंसक एवं शांतिपूर्ण अभियान

यह अभियान पूर्णतः अहिंसक, शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक है। इसमें किसी प्रकार का भाषण, मंचीय उद्घोषणा, राजनीतिक प्रदर्शन अथवा किसी प्रकार की सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने का कोई स्वरूप नहीं होगा। यह अभियान केवल संकीर्तन, प्रार्थना, जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनमानस को जागृत कर सरकार से भारतीय वेदलक्षणा गोवंश की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान हेतु विनम्र प्रार्थना करने का एक पावन प्रयास है,जो पूज्य संतों की सन्निधि में संचालित हो रहा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गौ सम्मान आव्हान अभियान

जरूरी खबरें