Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

छत्तीसगढ़ राज्य में क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने की अभद्र टिप्पणी : गाडरवारा की अग्रवाल समाज ने अग्रसेन महाराज के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने वाले अमित बघेल के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Nov 4, 2025

गाडरवारा में आज अग्रवाल समाज ने एसडीएम कलावती व्यारे को ज्ञापन सौंपकर छत्तीसगढ़ राज्य में क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल द्वारा भगवान श्री अग्रसेन महाराज के संबंध में की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

आपको बता दे कि हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य में क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल द्वारा अग्रवाल समाज के राध्य भगवान श्री अग्रसेन महाराज जी के संबंध में अभद्र, अपमान जनक एवं असंवेदनशील टिप्पणी की गई है। यह वक्तव्य न केवल अग्रवाल समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है, बल्कि समाज की मर्यादा और स‌द्भावना को ठेस पहुंचीं है।

भगवान अग्रसेन महाराज भारतीय इतिहास के ऐसे आदर्श पुरुष है जिन्होनें समरसता, समानता, सेवा एवं अहिंसा के संदेश से समाज को दिशा दी। उनके प्रति इस प्रकार की अनुचित टिप्पणी पूरे अग्रवाल समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारतीय संस्कृति के प्रति असम्मान है।

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि अग्रवाल समाज गाडरवारा, जिला-नरसिंहपुर (म.प्र.) के समस्त सदस्य गहरी पीड़ा और आक्रोश के साथ यह ज्ञापन प्रस्तुत कर मांग करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल द्वारा दिये गए उक्त, आपत्तिजनक वक्तव्य की उच्चस्तरीय जांच कर समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले इस कृत्य के विरुध विधिसम्मत दंडात्मक कार्यवाही की जांए।

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार से अनुरोध किया जाए कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएं।

ज्ञापन द्वारा मांग की है कि प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेते हुए इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री,गृहमंत्री एवं संबंधित प्राधिकरणों तक अग्रेषित करेगा,ताकि देश भर में अग्रवाल समाज की आस्था एवं सम्मान की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

ज्ञापन देते समय अग्रवाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा सदस्य बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

छत्तीसगढ़ राज्य में क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल द्वारा

आज अग्रवाल समाज ने एसडीएम कलावती व्यारे को ज्ञापन सौंपा

जरूरी खबरें