Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से पधराने की अपील की : कुंडलपुर में विद्यासागर जी महाराज के आचार्य पदारोहण दिवस पर 7 नवंबर को आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन

Aditi News Team

Thu, Nov 6, 2025

रिपोर्टर जय कुमार जैन

कुण्डलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आचार्य पदारोहण दिवस पर 7 नवंबर को आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन

कुण्डलपुर।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में समाधिसम्राट संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस 7 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। परमपूज्य विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, रिद्धि कलश, शांतिधारा, आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की पूजन, आचार्य छत्तीसी विधान होगा । पूज्य बड़े बाबा के आंगन में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में अत्यंत भक्तिभाव पूर्वक सिद्धों की आराधना करते हुए 1024अर्घ चढ़ाये जाएंगे। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती, प्रवचन होंगे। 8 नवंबर को विश्व शांति महायज्ञ हवन एवं शोभा यात्रा,जलविहार का कार्यक्रम होगा।कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधारकर धर्मलाभ

कुंडलपुर में विद्यासागर जी महाराज के आचार्य

जरूरी खबरें