Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नरसिंहपुरखाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 15 प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण : मिष्ठानों व खाद्य पदार्थों के लगभग 41 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए

Aditi News Team

Tue, Oct 14, 2025

दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 15 प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

मिष्ठानों व खाद्य पदार्थों के लगभग 41 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए

कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे एवं श्रीमती कविता राठौर ने नरसिंहपुर, करेली व गाडरवारा में 15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न मिठाई की दुकानों, दूध डेयरी व अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दूध, दही, पनीर, मिठाई, खोवा, छैना के रसगुल्ले, सोन पपड़ी, खाद्य तेल, मसाले आदि के लगभग 41 नमूनों को संग्रहीत किया। संग्रहीत नमूनों की जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कार्यवाही के दौरान मौके पर 20 किलोग्राम चाकलेट बर्फी एवं कुंदा पेड़ा विनष्टिकरण किया गया। इस दौरान खाद्य विक्रेताओं को खाद्य सामग्री ढंककर रखने, स्वच्छता पूर्वक और गुणवत्तापूर्ण मिठाईयों का विक्रय करने के निर्देश दि

ए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मिष्ठानों व खाद्य पदार्थों के लगभग 41 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए

नरसिंहपुरखाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 15 प्रतिष्ठानों का सैंपल लिया

दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए

जरूरी खबरें