Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

पुलिस लाईन में आयोजित की गई वाहन निरीक्षण परेड : पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा कुल 109 वाहनों का निरीक्षण किया गया

Aditi News Team

Tue, Nov 25, 2025

पुलिस लाईन में आयोजित की गई वाहन निरीक्षण परेड

• पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा कुल 109 वाहनों का निरीक्षण किया गया।

• वाहनों के बेहतर रख-रखाव, नियमित सर्विसिंग एवं समय-समय पर तकनीकी जाँच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

• वाहनों की ड्राइवर डायरियों का बारीकी से अवलोकन किया गया।

वाहनों का उत्तम रखरखाव करने वाले 4 चालकों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया गया।

• वाहनों के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले 11 चालकों को दण्डित किया गया। आज पुलिस लाइन नरसिंहपुर में वाहन निरीक्षण परेड आयोजित की गई। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले में प्रयुक्त समस्त शासकीय वाहनों, जीप, मोटरसाइकिल, बीट वाहन एवं अन्य परिवहन कुल 109 वाहनों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वाहनों की फिटनेस, आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता, सर्विसिंग, टायरों की स्थिति, वायरिंग, ब्रेक, सायरन, सार्वजनिक पता प्रणाली (पी.ए. सिस्टम) तथा अन्य तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता की विस्तार से जांच की गई। साथ ही वाहनों की ड्राइवर डायरियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। जाँच के दौरान वाहनों का उत्तम रखरखाव पाए जाने पर 4 वाहन चालकों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया गया तथा वाहनों के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले 11 चालकों को दण्डित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन चालकों को नियमित देखरेख, समय-समय पर सर्विसिंग, ईंधन खपत के उचित रख-रखाव तथा ड्यूटी के दौरान वाहन का सावधानीपूर्वक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया गया कि सभी वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप सदैव तैयार स्थिति में रखें, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें