Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

आरोपिया ने अपने पति की डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी।

भीषण सड़क हादसे मे तीन की दर्दनाक मौत , ट्रक ने बुरी तरीके से रौंदा : काल बनकर सड़क पर दौड़ा तेज रफ्तार ट्रक, मजदूरी पर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर

Aditi News Team

Sat, Jul 25, 2026

रिपोर्टर संदीप राजपूत

कामती इमलिया के पास भीषण सड़क हादसा,काल बनकर सड़क पर दौड़ा तेज रफ्तार ट्रक,

मजदूरी पर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर, तीनों की दर्दनाक मौत,

नरसिंहपुर/गोटेगांव। गोटेगांव मार्ग पर कामती इमलिया के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मजदूरी करने जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयावह था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसके भी दम तोड़ने की सूचना प्राप्त हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में दो युवक आपस में साले-बहनोई थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान और ट्रक चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें