Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

कुण्डलपुर में 7 अक्टूबर शरद पूर्णिमा आचार्य श्री के : अवतरण दिवस पर सिंहद्वार प्रथम शिला स्थापना का भव्य आयोजन

Aditi News Team

Sat, Oct 4, 2025

कुण्डलपुर में 7 अक्टूबर शरद पूर्णिमा आचार्य श्री विद्यासागर जी, आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ,गणिनी आर्यिका श्री ज्ञानमति माताजी के अवतरण दिवस पर सिंहद्वार प्रथम शिला स्थापना का भव्य आयोजन

कुण्डलपुर दमोह (म. प्र.)। सुप्रसिद्ध क्षेत्र कुण्डलगिरी कुण्डलपुर में 7 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर्व पर जग उद्धारक युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, चलते-फिरते तीर्थ आचार्य श्री समयसागर जी महाराज, जेष्ठ श्रेष्ठ गणिनी आर्यिकारत्न श्री ज्ञानमती माताजी के अवतरणदिवस के मंगल अवसर पर सिंहद्वार प्रथमशिला स्थापना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर महा समाधिधारक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्यानिधि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा ,रिद्धि कलश, पूजन ,आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन होगा ।वाणीभूषण प्रतिष्ठाचार्य बा. ब्र. विनय भैया जी बंडा के कुशल निर्देशन में प्रातः 7:30 बजे पूज्य बड़े बाबा मंदिर प्रांगण में सहस्त्रकूट जिनालय के समीप अद्वितीय ,अद्भुत भव्य नक्काशीदार पाषाण द्वारा एक विशाल सिंहद्वार का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। सिंहद्वार प्रथम शिला स्थापना की जावेगी। इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बनने एवं असीम पुण्य को बढ़ाने हेतु क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ, महामंत्री आरके जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सराफ सहित कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधारने का अनुरोध किया है।इस अवसर पर क्षेत्र पर पधारे समस्त धर्मावलंबियों के भोजन की व्यवस्था कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी द्वारा की गई है। दोपहर में मिष्ठान वितरण किया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा तथा पूज्य आचार्य श्री की संगीतमय महा आरती होगी।

Tags :

कुंडलपुर

जरूरी खबरें