Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

17 नवंबर को रुद्र मैदान गाडरवारा आयेंगे पद्मश्री कैलाश खैर, : 69 वी राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का समापन 17 नवंबर को

Aditi News Team

Sun, Nov 16, 2025

69 वी राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का समापन 17 नवंबर को

17 नवंबर को रुद्र मैदान गाडरवारा आयेंगे पद्मश्री कैलाश खैर

सजेगा सूफ़ी संगीत साधना का महामंच..

गाडरवारा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिँह के उल्लेखनीय प्रयासों से लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 69 वी राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता अंडर 19 बालक/बालिका का समापन कार्यक्रम कल 17 नवंबर को शाम 7 बजे गाडरवारा के रूद्र मैदान पर आयोजित किया जायेगा।समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामसनेही पाठक, नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पूर्व विधायक नरेश पाठक, श्रीमती साधना स्थापक होंगे। समापन कार्यक्रम मे गणमान्य नागरिकों से उपस्थिति की अपील आयोजन समिति ने की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

69 वी राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता का समापन 17 नवंबर को

जरूरी खबरें