Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

सिहोरा खितोला क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के ठीक सामने रखे MPEB के : अस्पताल के सामने 50 साल पुराना MPEB डिब्बा बना बाधा, हटाने की मांग

Aditi News Team

Mon, Nov 24, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

अस्पताल के सामने 50 साल पुराना MPEB डिब्बा बना बाधा, हटाने की मांग

खितोला/सिहोरा।

खितोला क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के ठीक सामने रखे एम.पी.ई.बी. के करीब 40–50 वर्ष पुराने डिब्बे को हटाने की मांग स्थानीय नागरिकों ने उठाई है। लोगों का कहना है कि यह डिब्बा अस्पताल के मुख्य मार्ग को अवरुद्ध करता है, जिससे एम्बुलेंस की आवाजाही प्रभावित होती है और मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमलाल यादव ने अनुविभागीय अधिकारी, सिहोरा को एक लिखित ज्ञापन सौंपा है। आवेदन में कहा गया है कि यह डिब्बा उस समय रखा गया था जब बिजली विभाग की शिकायतें ऑफलाइन दर्ज होती थीं, लेकिन अब वर्षों से इस डिब्बे पर कोई कर्मचारी नहीं बैठता और यह पूरी तरह निष्क्रिय होकर सड़क पर कबाड़ की तरह खड़ा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग एक दशक से यह डिब्बा बंद पड़ा है, फिर भी इसे हटाने के लिए विभाग की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। नागरिकों ने बताया कि इसके कारण न केवल अस्पताल का सामने वाला क्षेत्र संकरा हो गया है, बल्कि कई बार एम्बुलेंस भी भीतर नहीं जा पाती। प्रशासन से मांग की है कि इस डिब्बे को तत्काल हटाकर इसे खितोला मोटर स्टैंड में स्थानांतरित किया जाए, जहाँ पर्याप्त जगह उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए इस पुराने ढांचे को जल्द हटाया जाना बेहद आवश्यक है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिहोरा खितोला

जरूरी खबरें