अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर गोटेगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
Aditi News Team
Tue, Aug 18, 2026
"OPERATION EAGLE CLAW"
अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
• पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
• ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार।
• पुलिस कार्यवाही के दौरान 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन शराब जप्त।
• अवैध शराब की तस्करी में गिरफ्तार दोनों आरोपी जिला जबलपुर के निवासी हैं।
• आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।
• कार्यवाही में थाना गोटेगांव पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत थाना गोटेगांव अंतर्गत नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
विगत दिवस मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करकवेल की ओर से ट्रेन के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध शराब गोटेगांव लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गोटेगांव श्री मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा अवैध शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के लिए रणनीतिक रूप से कार्यवाही प्रारंभ की गई।
इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तस्करों द्वारा अवैध शराब को गोटेगांव रेलवे स्टेशन पर उतारकर अन्य स्थान पर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रभावी घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप रेलवे स्टेशन के समीप टपरिया मोहल्ला, टूल बाम्स के पास, गोटेगांव में दो आरोपियों को अवैध शराब सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।
*नाम आरोपीगण :-*
• अभिनव वंशकार उर्फ गोल्डी पिता भैयालाल वंशकार, उम्र 20 साल, निवासी गुरंदी बाजार, थाना बेलबाग, जिला जबलपुर।
• आदित्य बेन उर्फ छोटू पिता सुजीत कुमार बेन, उम्र 21 साल, निवासी सीतलामाई बल्दीकोरी की दफाई, थाना घमापुर, जिला जबलपुर।
*आरोपियों के कब्जे से जप्त की गई अवैध शराब:*
• पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से बोरियों में भरी हुई लगभग 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹70,000 है।
*वैधानिक कार्यवाही:*
• आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है तथा प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ कर शराब की तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
*कार्यवाही में मुख्य भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोटेगांव, निरीक्षक प्रदीप सराफ, उनि श्रीराम रधुवंशी, प्रधान आरक्षक सुनील राहपुरिया, तरूण मेहरा, रधुवीर सिंह, आरक्षक विपिन दुबे एवं सुमित जखमौला की सराहनीय भूमिका रही है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना