Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

मप्र.के सागर में ज़हरीली शराब सेवन से 9 लोगों की मौत : 11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

Aditi News Team

Sun, Sep 6, 2026

मध्य प्रदेश के सागर में ज़हरीली शराब के सेवन से 9 लोगों को मौत,11 का इलाज जारी

सागर ज़िले के बंडा की घटना मृतक अलग-अलग गांव के निवासी।शनिवार रात को शराब पीने के बाद बिगड़ी थी तबीयत“सागर शराब कांड के बाद पुलिस का एक्शन, 6 शराब दुकानें सील”।

नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचे कमिश्नर-IG, कलेक्टर और SP पीड़ित परिवारों से मिले, शराब की सैंपलिंग और अवैध कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश।

सागर ज़िले के बंडा में ज़हरीली शराब पीने से कम से कम 9 लोगों की मौत की खबर है, औभी मृतकों कीसंख्याबढ़ने की उम्मीद है,जबकि दर्जनों अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है,20 से अधिक लोग बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। प्रशासन ने एहतियातन क्षेत्र की 6 शराब दुकानों को सील कर सैंपल ले लिए हैं।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार SP अनुराग सुजानिया और कलेक्टर प्रतिभा पाल घटनास्थल ग्रामों के विजिट पर हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल ने पिछले 48 घंटों में शराब पीने वाले सभी ग्रामीणों से तुरंत मेडिकल जांच कराने की अपील की है, घटना की जांच को लेकर कार्यवाही के आदेश भी दिए गए हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सागर पुलिस अधीक्षक

सागर कलेक्टर

जरूरी खबरें