Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

लाड़ो मोदन मंदिर,बांके बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण का विशेष श्रृंगार करके झूला में विराजमान कर पूजा अर्चना हो रही

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी

झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

2 शातिर झपटमार/वाहन चोर गिरफ्तार : झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

Aditi News Team

Fri, Aug 21, 2026

2 शातिर झपटमार/वाहन चोर गिरफ्तार

झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

अपराध जिसमे गिरफ्तारी की गयी-

थाना हनुमानताल इस्तगासा क्रमांक 6/2026 धारा 35(1)बीएनएसएस/304(2),303(2) बी.एन.एस.

थाना हनुमानताल अपराध क्रमांक 746/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस.

थाना घमापुर अपराध क्रमांक 561/2026 धारा 304(2),3(5) बी.एन.एस.

थाना ग्वारीघाट अपराध क्रमांक 345/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस.

नाम पता गिरफ्तार आरोपीः -

(1) समीर उर्फ कंजा पिता मुकीम खान उम्र 25 वर्ष निवासी दरगाह के पास टेढी नीम बाबा टोला हनुमानताल

(2) अविनाश चौधरी पिता गेदालाल चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी फकीर चंद अखाडा के पास विन्ध्यवासनी मंदिर के सामने सिन्धी केम्प हनुमानताल

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आय़ुष जाखड (भा.पु.से.) के निर्देशन मंे नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हनुमानाल श्री सुभाष चंद बघेल के नेतृत्व में 2 झपटमारों को गिरफ्तार करते हुये झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त किये गये है।

थाना हनुमानताल में दिनॉक 19-8-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि समीर कंजा तथा अविनाश मण्डी मदार टेकरी कब्रिस्तान के अन्दर बजूखाना के पास खड़े है जो अपने पास कई मोबाईल रखे है जो सम्भवतः चोरी के है, तथा मोबाइल किसी को देने आये है। सूचना पर मण्डी मदार टेकरी कब्रिस्तान के अन्दर बजूखाना के सामने दबिश दी गयी , बजूखाना के सामने एक एक्सिस गाडी तथा एक स्प्पलेण्डर में दो लडके बैठे दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा दोनों से नाम पता पूछने पर अपने नाम समीर उर्फ कंजा पिता मुकीम खान उम्र 25 साल निवासी निवासी दरगाह के पास टेडीनीम हनुमानताल तथा अविनाश चौधरी पिता गेदालाल चौधरी उम्र 22 साल निवासी फकीर चंद अखाडा के पास विध्यवासनी मंदिर के सामने सिधी केम्प का रहने वाला बताया।

तलाशी लेने पर मोटर सायकिल पर बैठा समीर 1 आईफोन, 1 वीवो एवं 1 जीओनी कम्पनी का मोबाईल रखे मिला, जिसने पूछताछ करने पर उक्त स्प्लैण्डर मोटर सायकिल से अविनाश के साथ घूम-घूकर उक्त आईफोन एवं मोबाईल को झपटना स्वीकार किया।

इसी प्रकार अविनाश चौधरी एक्सिस गाडी की डिक्की में 3 मोबाइल फोन रेड मी, सेमसंग एवं वीवो कंपनी रखे मिला जिससे उक्त मोवाइल एवं एक्सिस गाडी के संबंध में पूछताछ करने पर समीर के साथ मिलकर घोडानक्कास के पास से पिछले साल उक्त एक्सिस गाडी चोरी करना स्वीकार करते हुये समीर के साथ उक्त आई फोन घमापुर से तथा तीन मोबाइल फोन कृषि उपज मण्डी से झपटमारी कर छुडाना स्वीकार किया।

दोनों को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर 2 ई रिक्शा ग्वारीघाट एवं विजय नगर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया ।

दोनों के कब्जे से बिना नम्बर की चुराई हुई एक्सिस, झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एम पी 20 जेड एस 2736 तथा आरोपियों की निशादेही पर चुराये हुये 2 ई रिक्शा क्रमांक एम पी 20 जेड एस 2657 एवं नीले रंग का ई रिक्शा एम पी 20 जेड यू 2115 कुल कीमती 8 लाख रूपये के जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 35 (1) बी एन एस एस/ 304 बी एन एस के तहत कार्यवाही करते हुये पतासाजी पर एक्सिस चोरी की रिपोर्ट पर थाना अप क्रमांक 746/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस एवं आईफोन झपटने की रिपोर्ट पर थाना घमापुर अपराध क्रमांक 561/2026 धारा 304(2),3(5) बी.एन.एस. तथा ई रिक्शा चोरी जाने की रिपोर्ट पर थाना ग्वारीघाट अपराध क्रमांक 345/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. थाना विजय नगर अपराध क्रमांक 347/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है दोनो की थाना हनुमानताल, विजय नगर एवं ग्वारीघाट के चोरी के प्रकरणो में गिरफ्तारी करते हुये शेष मोबाईलो के सम्बंध मे पतासाजी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी समीर अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट, जुआ, चोरी, सहित 14 अपराध पंजीबद्ध है।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी सुभाष चंद बघेल, उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रधान आरक्षक सादिक अली विनीत श्रीवास की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

कंट्रोल रूम जबलपुर

जरूरी खबरें