Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

: Narsinghpur मास्क नहीं लगाने वाले 206 व्यक्तियों पर लगा 17

Aditi News Team

Tue, Aug 17, 2021

नरसिंहपुर । कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर रोको- टोको अभियान के तहत कलेक्टर वेद प्रकाश ने कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए अधिकारियों को क्षेत्र का लगातार भ्रमण करने और कोविड- 19 प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जावे। इस बारे में जागरूकता बढ़ाई जावे।

नगरीय निकायों में चलाया गया रोको- टोको अभियान

        इसी क्रम में जिले के 8 नगरीय निकायों में मंगलवार 17 अगस्त को 396 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण‍ किया गया। साथ ही 8 नगरीय निकायों में मास्क नहीं लगाने पर 206 व्यक्तियों पर 17 हजार 120 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इस अवधि में मास्क नहीं लगाने पर नगरीय निकाय क्षेत्र नरसिंहपुर में 17 व्यक्तियों पर 1300 रूपये, गाडरवारा में 46 व्यक्तियों पर 4050 रूपये, करेली में 54 व्यक्तियों पर 6100 रूपये, गोटेगांव में 19 व्यक्तियों पर 620 रूपये, तेंदूखेड़ा में 14 व्यक्तियों पर 700 रूपये, चीचली में 2 व्यक्तियों पर 100 रूपये, सांईखेड़ा में 18 व्यक्तियों पर 1050 रूपये तथा नगर परिषद सालीचौका में 8 व्यक्तियों पर 400 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस विभाग द्वारा 28 व्यक्तियों पर 2800 रूपये का जुर्माना लगाया।

396 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण

   इसके अलावा नगरीय निकाय नरसिंहपुर में 90, गाडरवारा में 50, करेली में 40, गोटेगांव में 110, तेंदूखेड़ा में 38, चीचली में 8, सांईखेड़ा में 40, सालीचौका में 20 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें