Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना : कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

Aditi News Team

Thu, Oct 1, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का वृहद धरना

नरसिंहपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया। कार्यक्रम राहुल गांधी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

धरना-प्रदर्शन में जिलेभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा-संगठनों के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा को लेकर नारेबाजी की।

वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बेहद महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता, निष्पक्षता और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए है।

कार्यक्रम को जिला कांग्रेस प्रभारी आलोक मिश्रा, जिलाध्यक्ष सुनीता पटेल, पूर्व विधायक संजय शर्मा, सुनील जायसवाल, मैथिली शरण तिवारी, नरेंद्र राजपूत, संगठन महामंत्री दीवान शैलेंद्र सिंह, लाखन सिंह पटेल, मोना कौरव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष रूद्रेश तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में नरसिंहपुर सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों, मंडलों एवं सेक्टरों से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष साहू, धनीराम पटेल एवं नगर अध्यक्ष रोहित पटेल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

अदिति न्यूज(रिपोर्टर)संदीप राजपूत नरसिंहपुर

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर जिला कांग्रेस

जरूरी खबरें