Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अमृतापुरी में आयोजित विश्व सेवा दिनम में : हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

Aditi News Team

Wed, Sep 30, 2026

अमृतापुरी में आयोजित विश्व सेवा दिनम में हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

अमृतापुरी (कॉलम)।सद्गुरु माता अमृता आनंदमयी माताजी के जन्मदिवस पर आयोजित दो दिवसीय विश्व सेवा दिनम 26,27 सितम्बर पर हजारों साधकों ने भारतीय वेद लक्षणा गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए चल रहें देश व्यापी गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण के लिए अपना समर्थन दिया ।

गौरतलब है कि गो माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के सम्पूर्ण भारतवर्ष में नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण व भारत के पूज्य संतो की पावन सन्निधि में चल रहें गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत प्रथम चरण 27 अप्रैल 2026 को भारत की 5 हजार तालुकाओं से सवा पांच करोड़,द्वितीय चरण 27 जुलाई 2026 को भारत के 790 जिलों 15 करोड़ हस्ताक्षर संग्रह करके भारत के महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय को गो संरक्षण हेतु प्रार्थना पत्र दिया और आगामी 01 दिसम्बर से 17 दिसम्बर 2026 को भारत के सभी 36 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में राज्य के मुख्य सचिव को 31 करोड़ हस्ताक्षर सहित प्रार्थना पत्र देकर भारत सरकार से गो संरक्षण की मांग की जाएगी उसी क्रम में केरलम की राजधानी त्रिवेंद्रम में भी ललिता सहस्त्रनाम पाठ,गो पूजन एवं संत सम्मेलन के बाद मुख्य सचिव को महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम का प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा उसी के निमित्त सद्गुरु अमृता आनंदमयी माताजी (अम्मा ) के दो दिवसीय जन्मोत्सव विश्व सेवा दिनम पर केरलम के हजारों गो प्रेमियों ने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण के लिए अपना समर्थन दिया साथ ही गो माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए भारत के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी ने आज दिल्ली में अभियान के प्रमुख संतो से भेंटकर पूज्य संतो को भरोसा दिलाया कि भारत सरकार पूज्य संतो की गो संरक्षण की बात को पूर्ण करेगी और रक्षामंत्री जी ने बताया कि मैं इस सम्बन्ध में माननीय प्रधानमंत्री जी एवं गृह एवं सहकारिता मंत्री जी से व्यक्तिगत बात करूंगा ।

हस्ताक्षर अभियान में संग्रह करवाने में उत्तरी केरलम के संभाग प्रभारी जानूराम, प्रशांत अगस्त्या, दक्षिण केरलम के संभाग प्रभारी अभिलाष एवं उतरी केरलम के संभाग प्रभारी के नेतृत्व में कन्नूर,वायनाड, त्रिसूर, एर्नाकुलम,कोटेम,कॉलम एवं त्रिवेंद्रम के गो सेवकों ने अपना पूर्ण समय देकर हस्ताक्षर अभियान में सहयोग किया ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गौ सम्मान आव्हान अभियान

जरूरी खबरें