Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

: नरसिंहपुर,जिले में हुआ 104 प्रतिशत वैक्सीनेशन15 हजार 185 लोगों को लगाया गया कोविड- 19 का टीका

Aditi News Team

Mon, Jul 26, 2021

नरसिंहपुर । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चलाये जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान जिले में सोमवार 26 जुलाई को जिले के टीकाकरण केन्द्रों पर 15 हजार 185 नागरिकों को कोविड- 19 का टीका शाम 7 बजे तक लगाया जा चुका था। शासन द्वारा 26 जुलाई को जिले को 14 हजार 600 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया था। जिले में सोमवार को 104 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया गया। जिले में अब तक वैक्सीन की 3 लाख 84 हजार 496 डोज लग चुकी हैं। इनमें से 3 लाख 18 हजार 860 लोगों को वैक्सीन की एक डोज और 65 हजार 636 को दो डोज लग चुकी हैं।
         उल्लेखनीय है कि जिले में दोपहर 12 बजे तक 3 हजार 21 लोगों को, दोपहर एक बजे तक 5 हजार 372 लोगों को, दोपहर 2 बजे तक 7 हजार 265 लोगों को, अपरान्ह 3 बजे तक 9 हजार 647 लोगों को, अपरान्ह 4 बजे तक 11 हजार 184 लोगों को, शाम 5 बजे तक 13 हजार 118 लोगों को, शाम 6 बजे तक 14 हजार 585 लोगों को और शाम 7 बजे तक 15 हजार 185 लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी, जो लक्ष्य का 104 प्रतिशत था।
        

Tags :

जरूरी खबरें