Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

: कोरोना जाँच में कमी न आयें, जाँच का दायरा और बढ़ाया जाये : मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत

Aditi News Team

Tue, Jul 20, 2021

कोरोना की अगली लहर की समुचित तैयारी करे, राशि की कोई कमी नही,प्रभारी मंत्री ने की क्राईसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक

राजस्व एवं परिवहन तथा दमोह जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने जिला क्राईसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में कहा कि कोरोना महामारी में क्राईसिस मैनेजमेंट समिति ने बहुत बड़ा योगदान दिया, जिसकी तारीफ मध्यप्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हुई हैं। उन्होंने कहा जिला, पंचायत, ब्लॉक स्तर पर सुझाव आये, समर्पण भावना के साथ समिति ने काम किया, मास्क वितरण, सैनेटाईजेशन काम, वैक्सीन के प्रति जागरूकता ऐसे सभी कायों में समितियों ने सहयोग किया।

प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने कहा समितियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बहुत सम्मान दिया, हर क्राईसिस मैनेजमेंट की बैठक में सदस्यों से वे बात करते थे, समितियों को भविष्य में संभावनाए है उन्हें कुछ दायित्व दिये जायेगें, सक्षम अधिकार दिये जायेगें ताकि समिति सदस्य और बेहतर ढ़ग से काम कर पायेगें। उन्होंने कहा सबसे बड़ी परेशानी प्रारंभ में ऑक्सीजन की थी। मंत्री श्री राजपूत ने कहा मुख्यमंत्री श्री चौहान और उन्होंने स्वयं दिन-रात एक कर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि तीसरी लहर का असर बच्चों पर होगा, इसकी पूरी तैयारियाँ रखी जाये, जितना भी पैसा लगेगा सरकार देगी। आईसीयू बेड बढ़ाने के निर्देश राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने दिये। उन्होंने कहा कोरोना जाँच में कमी नहीं आना चाहिए, जाँच की क्षमता बढाई जाये, जिससे मरीज की पहचान कर उपचार किया जा सके।

Tags :

जरूरी खबरें