Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

: नरसिंहपुर,जिला पंचायत सीईओ ने किया बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण

Aditi News Team

Sun, Mar 13, 2022

नरसिंहपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय सौरभ सोनवणे ने शहर के उत्कृष्ट विद्यालय पहुँचकर माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस अवसर पर मूल्यांकन कर रहे शिक्षको से चर्चा करते हुए सावधानी से मूल्यांकन करने की नसीहत दी। उन्होंने मूल्यांकन केंद्र में मूल्यांकनकर्ताओं की कमी के विषय मे पूछा तब उन्हें बताया गया कि बोर्ड परीक्षाएं खत्म होते ही संख्या बढ़ जाएगी। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन से उन्होने मूल्यांकन में नही आ रहे शिक्षको के लिए पुनः आदेश जारी करने के निर्देश दिए जिसके पालन में डीईओ द्वारा जारी पत्र के उपरांत लगभग 200 मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या केंद्र पर बढ़ गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्राचार्य बी एस शर्मा, अशोक उदेनिया, एलएल श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें