Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा, हिंदी दिवस पर सी एम राइज विद्यालय में विचार गोष्ठी सम्पन्न

Aditi News Team

Thu, Sep 15, 2022
हिंदी दिवस पर सी एम राइज विद्यालय में विचार गोष्ठी सम्पन्न गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के सी एम राइज विद्यालय के नवीनतम पुस्तकालय में हिंदी दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर लिपि, भाषा तथा किताबों की महत्ता पर अनेक वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इस मौके पर प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा ने कहा कि पुस्तकालय की यह इमारत खंडहर नुमा हुआ करती थी जिसे वर्तमान स्वरूप में लाना एक चुनौती था और उस चुनौती को पारकर आज एक सुसज्जित पुस्तकालय विद्यालय को प्राप्त हुआ है। ख्यातिलब्ध साहित्यकार वेणी शंकर पटेल ने अपने उदबोधन में कहा कि उनके अंदर जो साहित्य लिखने की प्रेरणा है वह पुस्तकालय के ग्रंथों के अध्ययन से ही प्राप्त हुई है। धर्मेंद्र वर्मा एवं माध्यमिक शिक्षक मनीष शंकर तिवारी ने हिंदी भाषा की महिमा बताते हुए पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जी एस मेहरा, के वी एस भदौरिया , मोनिका राय , भानु राजपूत सहित अनेक विद्वान शिक्षक शिक्षिकाओं ने गोष्ठी में अपने विचार रखे। विचार गोष्ठी का संचालन श्रीमती पूनम बसेडिया के द्वारा किया गया जिसमें सभी शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें