Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

: गाडरवारा, आदर्श स्कूल में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित

Aditi News Team

Wed, Jul 19, 2023
आदर्श स्कूल में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय में स्कूल चले हम अभियान के तहत भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने सर्व शिक्षा अभियान का महत्व बताया एवं स्कूल चलें हम अभियान को सफल बनाने की अपील की। नपा सभापति आनंद दुबे ने कार्यक्रम ने कहा कि गरीबी शिक्षा में कभी बाधा नहीं बनती। उन्होने इस संदर्भ में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर और महान वैज्ञानिक पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम का उदाहरण दिया। नपा सभापति सुरेंद्र गूजर ने अपने उदबोधन में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना नामदेव ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य निशा चौहान, एन पी साहू,सुशील शर्मा,राजेश गुप्ता,कल्पना पटेल,रामकुमार कौरव, सुबोध साहू, ज्योति शर्मा, ममता पटेल,सुलेखा पूरी,नीतू ठाकुर,सविता ठाकुर,प्रीति चौधरी,आकांक्षा अवस्थी,जय मालवीय, साधना शर्मा उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें