Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

: गाडरवारा,बोर्ड परीक्षाओं हेतु निरीक्षण दलों का हुआ गठन

Aditi News Team

Sat, Feb 19, 2022

गाडरवारा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने जिले में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10 एवं 12 वी की बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू ढंग से संचालन हेतु निरीक्षण दलों का गठन किया है। तत्तसंबंध में डीईओ द्वारा गठित जिला स्तरीय मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की जिला स्तर पर गठित दल में एक दल की प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन है उनके साथ सदस्य के रूप में गोविंद बड़कुर,वीरेंद्र चौरसिया, प्रदीप यादव को एवं दूसरे दल का प्रभारी रमसा एडीपीसी जी एस पटैल को बनाते हुए सदस्य के रूप में के के शर्मा, माया प्रजापति एवं के के शर्मा को बनाया गया है। इन दलों के अतिरिक्त ब्लॉक स्तर पर भी दलों का गठन किया गया है जिनमे साईखेड़ा ब्लॉक में दल प्रभारी बीईओ प्रतापनारायण व सदस्य बीआरसी गिरीश पटैल, प्रधानपाठक सतीश शर्मा एवं श्रीमती अर्पणा निकिता ब्राउन को बनाया गया है । इसके अलावा चीचली ब्लॉक में दल प्रभारी प्राचार्य राजेश बरसैयां को बनाते हुए बीआरसी डी के पटैल, बी कौरव एवं प्रमिला श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया है। चीचली व साईंखेड़ा के अलावा जिले के सभी विकासखंडों में निरीक्षण दल बनाये गए है। सभी दल बोर्ड परीक्षा केंद्रों का सतत रूप से निरीक्षण भी करते हुए जरूरी निर्देश केंद्रों पर देते है।

Tags :

जरूरी खबरें