Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

: गाडरवारा,डाइट व्याख्याता एवं प्राचार्य ने किया जनशिक्षा केंद्र की शालाओं का निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Dec 1, 2021

गाडरवारा। जन शिक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली की अधीनस्थ शाला प्राथमिक शाला बांदरबर्रु तथा प्राथमिक शाला छाबरगांव का निरीक्षण जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर के व्याख्याता संजय शर्मा एवं अलका शर्मा के द्वारा किया गया। इसी क्रम में उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के प्राचार्य सह जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी प्रतुल इंदुरख्या द्वारा माध्यमिक शिक्षक सत्यम ताम्रकार के साथ प्राथमिक शाला गांगई, प्राथमिक शाला डोंगरगांव, एकीकृत माध्यमिक शाला कुडारी, प्राथमिक शाला बालक चीचली तथा प्राथमिक शाला इंदिरा आवास चीचली का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा चीचली वीआरसी डी के पटैल ने शासकीय प्राथमिक शाला गांगई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से दक्षता उन्नयन कार्यक्रम, ब्रिज कोर्स का संचालन, तथा शालेय स्वच्छता तथा दीवार पर अधिकारियों के नाम, पद मोबाइल नंबर अंकित कराने संबंधी निर्देश दिए गए। वर्तमान में शालाओं में जारी ब्रिज कोर्स से संबंधित वर्क बुक की सूक्ष्मता से जांच कर प्रोत्साहन टीप लिखे जाने संबंधी सुझाव दिए गए।

Tags :

जरूरी खबरें