Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: आने वाले तीन साल में हमारे सीएम राइज स्कूल अच्छे अच्छे प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ देंगे

Aditi News Team

Mon, Dec 5, 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, भोपाल में आयोजित 'अनुगूँज-2022' के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे बच्चे बड़े कलाकार हैं। अद्भुत हैं सभी, हमारे बच्चों में प्रतिभा और क्षमता सब है। उनके अंदर अलग—अलग तरह की प्रतिभा है। मैं एक ही बात कहता हूं अपने बेटे—बेटियों से तुम में से हर एक बड़े से बड़ा काम कर सकता है। मध्यप्रदेश में हमारे सरकारी स्कूल के बच्चों को ऐसी शिक्षा मिले कि वे प्राइवेट स्कूल को पीछे छोड़ दें। सीएम राइज स्कूल के बच्चों में आज मैंने अद्भुत कॉन्फीडेंस देखा। आने वाले तीन साल में हमारे सीएम राइज स्कूल अच्छे अच्छे प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ देंगे। हमारे सरकारी में पढ़ने वाले बच्चे पढ़ेंगे और नया चमत्कार करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें