Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: नरसिंहपुर,परिवहन नियमों का उल्लंघन करने पर 19 वाहनों पर लगाया जुर्माना वसूला 26 हजार 500 रुपये का समन शुल्क कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

Aditi News Team

Sat, Feb 15, 2025
नरसिंहपुर,परिवहन नियमों का उल्लंघन करने पर 19 वाहनों पर लगाया जुर्माना वसूला 26 हजार 500 रुपये का समन शुल्क कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में बस स्टेंड नरसिंहपुर में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से 15 फरवरी को 68 वाहनों की चेकिंग की गई। परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 26 हजार 500 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। यह समन शुल्क ड्राइवर व कंडक्टर की वर्दी, परमिट शर्तों का उल्लंघन, पीयूसी नहीं होने संबंधी धाराओं में वसूल किया गया। मौके पर जिला परिवहन अधिकारी श्री जितेन्द्र शर्मा, परिवहन पुलिस के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी को आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया था कि वे बिना फिटनेस और परमिट के चल रहे वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें। इसके अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान जारी रहे। इसी क्रम में परिवहन एवं यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Tags :

जरूरी खबरें