Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: मवेशी चराने को लेकर दो पक्षो में हुआ जमकर विवाद,दबंग भू माफिया सरपंच सहित एक सैकड़ा से अधिक लोगो ने एक पक्ष के चरवाहों के ऊपर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से किया हमला

Aditi News Team

Tue, Oct 15, 2024
रिपोर्टर कविता पांडे पन्ना मवेशी चराने को लेकर दो पक्षो में हुआ जमकर विवाद,दबंग भू माफिया सरपंच सहित एक सैकड़ा से अधिक लोगो ने एक पक्ष के चरवाहों के ऊपर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से किया हमला [video width="848" height="478" mp4="https://aditinews.com/storage/2024/10/VID-20241015-WA0435.mp4"][/video] एक पक्ष के 14 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भैरहा के बजरंगपुर मजरा की घटना [video width="848" height="478" mp4="https://aditinews.com/storage/2024/10/VID-20241015-WA0459.mp4"][/video] पन्ना जिले के धरमपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भैरहा के बजरंगपुर मजरा में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया, कि एक पक्ष के दबंग भू माफिया सरपंच सहित एक सैकड़ा से अधिक लोग ट्रेक्टर-ट्राली से आये और सभी ने मवेशी चराने वालों पर लाठी-डंडों और कुल्हाडी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पूरी घटना में मवेशी चराने वालो के 14 चरवाहे लोग घायल हुए, जिनमे महिलाएं भी शामिल है, जिन्हें खून से लथपथ अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है, जहां तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। वही घायलो की शिकायत पर धरमपुर थाने में एक दर्जन लोगों पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। [video width="848" height="478" mp4="https://aditinews.com/storage/2024/10/VID-20241015-WA0440.mp4"][/video] बताया जा रहा है कि जिले के धरमपुर थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत भैरहा में स्थित गोचर जमीन जिस पर बजरंगपुर टोला के दर्जनों किसान कई वर्षो से मवेशी चराते चले आ रहे है। तथा उसी जमीन पर ग्राम के लोगो का निस्तार होता था, उक्त जमीन लगभग 70 बीघा है, जिसमें ग्रामवासी मवेशियों, भैसो को चराने के लिए उपयोग करते थें। लेकिन उक्त जमीन पर सिंहपुर ग्राम पंचायत के भू माफिया सरपंच योगेन्द्र धुरिया उर्फ रसगुल्ला महाराज की नजर लग गई, तथा सरपंच द्वारा उक्त जमीन पर अवैध कब्जा करने की योजना बनाई, एवं दिनांक 13 अक्टूबर 2024 को चार ट्रैक्टर लेकर जिसमें लगभग डेढ सौ लोग थे, मौके पर पहुँचकर जोतना प्रारंभ कर दिया, वही चरवाहे किसान लोग अपने मवेशियों को चरा रहे थे, जिसको लेकर दबंग सरपंच द्वारा मना किया गया। जिस बात का विरोध ग्रामवासियों द्वारा किया गया। तो संबंधितो द्वारा मारना पीटना प्रारंभ कर दिया, एवं लाठी, डंडो एवं कुल्हाड़ी से पीटना चालू कर दिया। जिसमे 14 लोग घायल हुए है। घटना की सूचना धरमपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के पंहुचने पर ही आरोपी घटना स्थल से भाग खड़े हुए। [video width="848" height="478" mp4="https://aditinews.com/storage/2024/10/VID-20241015-WA0436.mp4"][/video]  

Tags :

जरूरी खबरें