Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: नरसिंहपुर,लगभग 42 लाख रूपये कीमत की दो एक्स रे मशीन चोरी कारने वाला शातिर चोर 24 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्त में, पुलिस टीम मरीज का भेष बनाकर आरोपी तक पहुची, चोरी किया गया शतप्रतिशत मशरूका वरामद।

Aditi News Team

Sat, Apr 5, 2025
नरसिंहपुर,लगभग 42 लाख रूपये कीमत की दो एक्स रे मशीन चोरी कारने वाला शातिर चोर 24 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्त में, पुलिस टीम मरीज का भेष बनाकर आरोपी तक पहुची, चोरी किया गया शतप्रतिशत मशरूका वरामद। फरियादी उमेश कुमार पिता नेतराम गेहलवार निवासी जाटखेड़ी भवानी नगर मिसरोद ने थाना स्टेशनगंज नरसिंहपुर में रिपोर्ट किया कि उसके द्वारा नरसिंहपुर जिला के टी. बी. विभाग में डिजिटल मशीन से एक्स रे करने का काम ठेके पर लिया था जिसके लिये उन्होंने 2 पोर्टेबल एक्स रे मशीन, 2 एलजी कंपनी की बैटरी, 2 एक्स रे डिटेक्टर, 2 एलजी के कन्ट्रोलर बॉक्स, 2 लेपटॉप एवं 08 कनेक्टिंग केबल कीमती करीबन 42 लाख रूपये के उनकी कंपनी ने एक्स रे मशीन किराये पर रखे हुये जिसे उनके साथ काम करने वाला प्रकाश पिता सावा सिंह मावी निवासी उतावा, चलनी माता, जिला धार ने चुरा कर ले गये हैं। रिरपार्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 309/2025 धारा 331 (1) बीएनएस पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔷 *पुलिस टीम मरीज का भेष बनाकर आरोपी तक पहुची -* आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था जिसकी पतासाजी हेतु पुलिस टीमों द्वारा रतलाम, इंदौर एवं अन्य आसपास के जिलों में पतासाजी की गयी एवं तकनीकी एवं मुखबिर के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गयी जानकारी प्राप्त हुयी कि आरोपी वर्तमान में जिला इंदौर के धार रोड पर बैटमा दिगडान व आसपास के क्षेत्रों में जाकर एक्सरे कर रहा है। सूचनन प्राप्त होते ही पुलिस टीम को इंदौर रवाना किया गया एवं आरोपी तक पहुचने हेतु पुलिस टीम के कुछ सदस्यों का मरीज का भेष बनाया गया ताकि आरोपी को किसी प्रकार का शक न हो सके। परिणाम स्वरूप आरोपी प्रकाश मावी को दिनांक 04.04.2025 को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी। 🔷 *चोरी किया गया शतप्रतिशत मशरूका वरामद -* आरोपी द्वारा एक्स-रे मशीन के संबंध में पूछताछ किया जो एक्स-रे मशीन अपने किराये के घर बैटमा में रखना बताया जिस पर आरोपी प्रकाश के कब्जे से 2 पोर्टेबल एक्स रे मशीन, 2 एलजी कंपनी की बैटरी, 2 एक्स रे डिटेक्टर, 2 एलजी. के कन्ट्रोलर बॉक्स, 2 लेपटॉप एवं कनेक्टिंग केबल-08 कीमती करीबन 42 लाख रूपये वरामद की गयी। 🔷 *आरोपी तक पहुचने में इनकी रही मुख्य भूमिका -* शातिर चोर को गिरफ्तार करने में निरीक्षक रत्नाकर हिगवे, उनि. पन्ना लाल पाल, सउनि. विजय पटेल, प्रआर. गजराज, आर. अंकित विश्वकर्मा, आरक्षक यशराज सिंह सायबर सेल म.आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें