Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त विधि विवादित बालक पकड़ा गया, देशी 1 पिस्टल एवं 2 कारतूस, 7 चाकू, 4 तलवार, 1 लोहे की राड जप्त

Aditi News Team

Wed, Mar 26, 2025
अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त विधि विवादित बालक पकड़ा गया, देशी 1 पिस्टल एवं 2 कारतूस, 7 चाकू, 4 तलवार, 1 लोहे की राड जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना रांझी की टीम द्वारा 16 वर्षिय विधिविवादित बालक को देशी पिस्टल एवं 2 कारतूस, 3 बटनदार चायना चाकू, 3 बड़े फोल्डिंग वाली लोहे की चाकू, 1 फोल्ंिडग वाला छोटा चाकू 4 तलवारें, 1 लोहे की फोल्डिंग वाली राड सहित रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी रांझी श्री मानस द्विवेदी ने बताया कि दिनंाक 25-3-25 केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का सफेद रंग की बोरी में बहुत सारे हथियार लिये किसी केा बेचने के लिये बड़ा पत्थर मरघटाई में शंकर जी के मंदिर के सामने बैठा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का लड़का हाथ में सफेद रंग की बोरी लिये दिखा उक्त अपचारी बालक को घेराबंदी कर पकड़ा गया तलाशी लेने पर बोरी में एक देशी पिस्टल जिसकी मैगजीन मे 2 कारतूस लोड पाये गये, 3 नग बटनदार चायना चाकू, 3 नग बड़े चाकू, 1 फोल्ंिडग वाला चाकू, 1 फोल्डिंग वाली राड एवं 4 नग तलवार रखीं मिली, जिन्हें विधि विवादित बालक से जप्त करते हुये धारा 25, 27, आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका- विधि विवादित बालक केा अवैध आर्म्स के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक मनीष जाटव, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम अहिरवार, प्रदीप तिवारी, आरक्षक अर्पित, मनीष पटैल, अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें