Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: आरटीओ की स्कूली वाहनों पर सख्ती से जांच, 9 वाहनों पर 32 हजार का जुर्माना 1 वाहन जप्त

Aditi News Team

Fri, Feb 14, 2025
आरटीओ की स्कूली वाहनों पर सख्ती से जांच, 9 वाहनों पर 32 हजार का जुर्माना 1 वाहन जप्त आज परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा स्कूली वाहनों की सख्ती के साथ जांच की जा रही है जांच में स्कूल बसों के वाहन चालकों के चरित्र प्रमाण पत्र की जांच और बसों की दस्तावेज के साथ ही अन्य परिवहन विभाग द्वारा तय नियमों की जांच की जा रही है इसी क्रम में आज दिनांक को आरटीओ जांच दल द्वारा पिपरिया मार्ग पर स्कूली वाहनों की जांच की गई, कुल 55 वाहनों को जांचा गया जिसमें 9 वाहनों में मोटरयान नियमों का उल्लंघन पाया गया जिस पर इन 9 वाहनों 32000 हजार का जुर्माना लगाया गया तथा 1 स्कूली वाहन को जप्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा किया गया परिवहन विभाग द्वारा लगातार स्कूली वाहनों की जांच की जा रही है तथा वाहन चालकों के पुलिस वेरिफिकेशन की जांच की जा रही है, आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा लगातार स्कूलों में पहुंचकर वाहनों को जांचा जा रहा है तथा जिन वाहनों में कमी पाई जा रही है उन पर कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें