Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: पी.जी.कॉलेज के छात्रवृत्ति एवं शुल्क में घपला कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले एक ओर शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Aditi News Team

Sat, Mar 22, 2025
स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ खिलबाड़ करने वाला एक और शातिर ठग गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में,आरोपी के विरूद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज। ज्ञात हो कि दिनांक 20.03.2025 को प्रार्थी अखिलेश जैन पिता रतन चंद्र जैन प्राचार्य, पी.जी. कॉलेज, गाडरवारा की रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में आरोपी वैभव जैन पिता बसंत जैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिवाजी वार्ड, गाडरवारा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 342/25 धारा - 318 (3), 336 (3), 338 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था एवं आरोपी वैभव जैन को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। वर्तमान में आरोपी वैभव जैन, केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर में निरूद्ध है। इसी कड़ी में आरोपी वैभव जैन से पूछताछ करने पर प्राप्त जानकारी एवं विवेचना के दौरान आये साक्ष्यों के आधार पर पी.जी.कॉलेज गाडरवारा के छात्रवृत्ति एवं शुल्क लिपिक वीरेन्द्र कुमार पवार पिता रामभरोसे पवार उम्र 36 वर्ष निवासी खनूजा कॉलोनी गाडरवारा को धोखाधड़ी एवं अपराध में सहयोग करने के आरोप में आज दिनांक 22.03.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ज्यूडिशियल रिमाँड पर प्रस्तुत किया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

Tags :

जरूरी खबरें