Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 1 किलो 047 ग्राम गांजा कीमती लगभग 20 हजार रूपये का एवं मोटर सायकिल जप्त

Aditi News Team

Fri, Oct 25, 2024
मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 1 किलो 047 ग्राम गांजा कीमती लगभग 20 हजार रूपये का एवं मोटर सायकिल जप्त   थाना प्रभारी पनागर श्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की टीम केा भ्रमण के दौरान खिरिया मोड़ मेन रोड बधोड़ा पनागर में बघोड़ा तरफ से आ रही टीव्हीएस मोटर सायकल का चालक पुलिस केा देखकर हड़बड़ा गया जिसे रोककर नाम पता पूछने पर अपना दिनेश पुरी गोस्वामी उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम पटेेरा बताया संदेह होने पर तलाशी लेने पर मोटर सायकल के हेंडल में टंगे पीले सफेद रंग के थैले के अंदर एक पारदर्शी पालीथीन में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये अवैध मादक पदार्थ गांजा की तौल करने पर 1047 ग्राम गांजा कीमती लगभग 20 हजार रूपये का होना पाया गया जिसे टीव्हीएस मोटर सायकल एमपी 20 एमसी 1056 सहित जप्त करते हुये आरोपी दिनेश पुरी के विरूद्ध धारा 8, 20, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।   उल्लेखनीय भूमिका:-आरोपी केा मादक पदार्थ गांजे के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उनि शेषनारायण पटैल, सउनि मुलायम सिंह, विनोद पटैल प्रधान आरक्षक राममिलन रजक एवं क्राईम ब्रांच के सउनि कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक शेषनारायण राय, रुस्तम अली, आरक्षक प्रदीप टेकाम, अजय दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें