Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: करेली पुलिस की अवैध शराब के कारोबारी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 45 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी एम्बूलेंस से कर रहे थे अवैध शराब की तस्करी।

Aditi News Team

Thu, Oct 24, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के कुशल नेतृत्व में थाना करेली पुलिस की अवैध शराब के कारोबारी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 45 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी एम्बूलेंस से कर रहे थे अवैध शराब की तस्करी। https://youtu.be/qfftG1Uxv_k?si=z42sacZk-PYu6pA9 उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के ब्यापार, अबैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, गुण्डे एवं बदमाशों की धरपकड एवं अपराध तथा अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के के निर्देशन में जिले में अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। थाना करेली पुलिस की अवैध शराब के कारोबारी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 45 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी एम्बूलेंस से कर रहे थे अवैध शराब की तस्करी :-दिनांक 23.10.2024 के रात्रि में थाना करेली पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एम्बूलेन्स क्रमांक एमपी-20-डीए-0531 के माध्यम से गाडरवारा से अत्याधिक मात्रा में अबैध शराब आ रही है जो एम्बूलेन्स मे शराब की पेटी भरकर नरसिंहपुर तरफ जा रही है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम करपगांव में बस स्टेन्ड तिराहा पर स्टाफ की मदद से नाका बंदी की गई जो दौरान नाका बंदी के एम्बूलेन्स क्रमांक एमपी-20-डीए-0531 गाडरवारा तरफ से आती दिखी जिसे रोक कर चैक किया गया जिसमें आरोपी विजय पिता नरेन्द्र श्रीवास उम्र 40 साल निवासी, बरगी कालोनी नरसिंहपुर एवं बबलू पिता काशीराम ठाकुर उम्र 39 साल निवासी, नकटुआ थाना स्टेशन गंज के कब्जे में एम्बूलेस के अंदर 45 नग पेटी रखी पायी गयी जिन्हे खोलकर चैक किया गया जिनमें देशी मदिरा मसाला के शील बंद पाव प्रत्येक पाव मे 180-180 एम एल शराब होना पाई गई। प्रत्येक कार्टून में 50, 50 पाव जुमला 2250 पाव (405 बल्क लीटर ) देशी मदीरा मसाला कीमती करीव 2,25000/ रुपये की मौके पर जप्त कर कब्जा में लिया गया एवं आरोपियों के विरुध्द थाना करेली में अपराध क्रमांक 931/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द किया गया है। उक्त प्रकरण में एक आरोपी शैलेन्द्र पटेल जो मौके से फरार हो गया है जिसे जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जावेगा उक्त आरोपी 02 माह पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(2) के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था। मुख्य भूमिका :- उक्त आरोपी की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर, श्रीमति मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र बघेल, उनि लालमोहन सिंह दीवान, सउनि शिशुपाल चौधरी, प्रधान आरक्षक शेख मंजूर, वरिष्ठ आरक्षक अमित यादव, आरक्षक सुदीप ठाकुर, आरक्षक अभिषेक पटेल, आरक्षक रिषभ दास की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें