Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: तेन्दूखेडा पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा अंर्तराज्जीय तस्कर, 51 किलोग्राम गांजा एवं एक मोटर साईकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार।

Aditi News Team

Wed, Jan 1, 2025
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत वर्ष के प्रथम दिन ही पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाकेबंदी के दौरान थाना तेन्दूखेडा पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा अंर्तराज्जीय तस्कर, 51 किलोग्राम गांजा एवं एक मोटर साईकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आमजनों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया एवं मुख्य स्थानों पर नाकेबंदी की गयी थी। जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा फ्लेग मार्च निकाला गया एवं धार्मिक स्थल, संवेदनशील क्षेत्र, सार्वजनिक स्थानों, होटल, लॉज, बैंक, एटीएम एवं रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों के चैकिंग की जाकर उनसे पूछताछ की गयी। साथ ही नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर चालान काटे गये है। नाकेबंदी के दौरान थाना तेन्दूखेडा पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा अंर्तराज्जीय तस्कर, 51 किलोग्राम गांजा एवं एक मोटर साईकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार -अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी लगायी गयी थी जिसके परिणाम स्वरूप थाना तेन्दूखेडा को राजमार्ग की ओर से एक होण्डा मोटर साईकिल क्रमांक एम 38 जेडसी 9560 आते हुयी दिखायी दी गयी जिसे रोकने का प्रयास किया गया किंतु वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति पीछा कर गिरफ्त में लिया गया एवं उससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम मुकेश पिता राजेश बाघमारे उम्र 26 साल, निवासी जिला देवास हाल नागपुर महाराष्ट्र होना बताया गया। आरोपी की मोटर साईकिल की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 51 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया। मोटर साईकिल को विशेष रूप से तैयार किया गया था गांजा तस्करी के लिए -आरोपी द्वारा गांजे की तस्करी के लिए मोटरसाईकिल को एंगिल के माध्यम से विशेष रूप से तैयार किया गया था उसके माध्यम से बड़ी मात्रा गांजे की तस्करी की जा सके। आरोपी उक्त मोटर साईकिल में दोनों ओर पानी की टंकी में बोरियों में गांजा भरकर तस्करी कर रहा था। आरोपी के विरूद्ध किया गया एनडीपीएस एकट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध - अवैध गांजे की तस्करी में लिप्त आरोपी मुकेश बाघमारे के विरूद्ध थाना तेन्दूखेडा में अपराध क्रमांक 01/2025 धारा 8/20 सी एनडीपीएस एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। गांजा तस्कर को पकड़ने में इनकी रही मुख्य भूमिका - थाना तेन्दूखेडा अंतर्गत गांजे की तस्करी में लिप्त आरोपी की गिरफ्तारी में उनि संजय सूर्यवंशी, आरक्षक कर्मवार सिंह, आरक्षक संजय ठाकुर, आरक्षक हेमंत लोधी की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें