Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: थाना गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में दो स्मैक के कारोबारी,लगभग 1 लाख 20 हजार कीमत की लगभग 13 ग्राम स्मैक जप्त।,

Aditi News Team

Wed, Jan 29, 2025
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, थाना गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में दो स्मैक के कारोबारी,लगभग 1 लाख 20 हजार कीमत की लगभग 13 ग्राम स्मैक जप्त।, उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की गयी एवं नशे का सेवन करने वालों को नशे की लत से छुटकारा दिए जाने हेतु विशेष किए गए जिसके परिणाम स्वरूप गाडरवारा क्षेत्र सहित संपूर्ण जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में दो स्मैक के कारोबारी - अभियान के तहत थाना गाडरवारा की पुलिस की दो टीमों के द्वारा 29.01.2025 को दो आरोपीगण से पृथक-पृथक अवैध मादक पदार्थ कुल 12.94 ग्राम स्मैक बरामद की जाकर आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया। 1. दिनांक 29.01.2025 की दोपहर गाडरवारा पुलिस टीम द्वारा कोयला रैक डिपो गाडरवारा से संदेह के आधार पर आरोपी जीवनलाल पिता होतीलाल कहार, उम्र 47 वर्ष, निवासी पटैल वार्ड, गाडरवारा, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर के कब्जे से 06.46 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमती करीबन 60 हजार रूपये है,समक्ष गवाहान जप्त किया गया। 2. दिनांक 29.01.2025 की दोपहर एक अन्य पुलिस टीम द्वारा डगडगा पुल मरघटा गाडरवारा के पास से संदेह के आधार पर आरोपी धनराज पिता गुमान सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी निरंजन वार्ड, गाडरवारा, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर के कब्जे से 06.48 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमती करीबन 60 हजार रूपये है,समक्ष गवाहान जप्त किया गया। दोनों प्रकरणों में आरोपियों को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया जाकर उनके विरूद्ध थाना गाडरवारा में धारा 8, 21 (इ), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इनकी रही मुख्य भूमिका - उक्त कार्यवाही में एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा, निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक नीलेश बड़कुर, सहायक उप निरीक्षक राकेश दीक्षित, प्रधान आरक्षक भास्कर पटैल, वरिष्ठ आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, कमलेश, आरक्षक बालकृष्ण रघुवंशी,दिनेश पटैल,आकाश बारोलिया, बसंत, नसीम अख्तर, हरिशंकर, ऐश्वर्य वेंकट की विशेष भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें