Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: गाडरवारा जीआरपी ने पकड़े नरसिंहपुर के शातिर चोर , ट्रेनों में चोरी कर देते थे वारदात को अंजाम

Aditi News Team

Sat, Mar 15, 2025
रिपोर्टर संदीप राजपूत  गाडरवारा जीआरपी ने पकड़े नरसिंहपुर के शातिर चोर , ट्रेनों में चोरी कर देते थे वारदात को अंजाम नरसिंहपुर।ट्रेनों में हो रही लगातार चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को जीआरपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों ने न केवल ट्रेन में महिला यात्री का बैग चोरी किया बल्कि उसके मोबाइल फोन का उपयोग कर बैंक खाते से रुपए 4 लाख भी निकाल दिए थे। 18 फरवरी 2025 को जब फरियादी अजय कुमार खरे निवासी इटारसी जिला नर्मदा पुरम ने जब जीआरपी गाडरवारा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि विंध्याचल बीना एक्सप्रेस में सफर के दौरान उनकी पत्नी का हैंडबैग चोरी हो गया है जिसमें मोबाइल फोन,सोने की चेन अंगूठी,एटीएम कार्ड और जरूरी कागजात रखे हुए थे।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर 14 मार्च 2025 को सचिन कहार, दिलीप कहार दोनों निवासी ग्राम घूरपुर जिला नरसिंहपुर को गिरफ्तार किया। चोरी की गई रकम और सामान पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किया है आरोपियों के पास से एक सोने का हार, सोने की अंगूठी ओर एक मोटरसाइकिल जप्त की है। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम घूरपुर के रहने वाले बताए जा रहे है ये दोनों शातिर चोर। कोतवाली पुलिस को चाहिए कि इन दोनों बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ करे जिससे इनलोगों द्वारा की गई चोरियों का खुलासा हो सके। नगर में भी कई जगह चोरियां हुई है जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। शातिर चोरों की लिस्ट में इनका नाम कोतवाली थाने में दर्ज हो।

Tags :

जरूरी खबरें