Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: नशीले इंजैक्शन का सौदागर जयंत राय गिरफ्तार, पूर्व में भी पकड़ा जा चुका है कई बार

Aditi News Team

Mon, Nov 25, 2024
नशीले इंजैक्शन का सौदागर जयंत राय गिरफ्तार, पूर्व में भी पकड़ा जा चुका है कई बार पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में थाना बेलबाग टीम द्वारा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी जयंत राय को 36 नग नशीले इंजैक्शन के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।   थाना बेलबाग में आज दिनांक 25-11-24 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गोपाल मंदिर के बाजू वाली गली कुलिया में एक व्यक्ति नशीले इंजेक्शन लिये किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक मे खड़ा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जो अपने हाथ में एक सफेद रंग की पारदर्शी पालीथीन लिये था जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम जयंत राय पिता अशोक राय उम्र 35 वर्ष निवासी तुलसी मोहल्ला बाई का बगीचा बेलबाग बताया , हाथ मे ली हुई पालीथीन कर तलाशी लेने पर पॉलीथीन के अंदर फैनेरमाईन मेलेयट इंजेक्शन आई पी एविल 10 एमएल की 18 नग शीशी एवं ब्यूप्रेनार्फिन इंजेक्शन आईपी टैलेजेसिक 2 एम एल की 18 नग एम्पुल मिले , आरोपी के कब्जे से कुल 36 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन जप्त करते हुये आरोपी जयंत राय के विरूद्ध धारा 5/13 म.प्र.ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।   थाना प्रभारी बेलबाग श्री प्रवीण कुमरे ने बताया कि नशीले इंजेक्शन के साथ पकडा गया आरोपी जयंत राय के विरूद्ध पूर्व से लगभग 1 दर्जन अपराध पंजीबद्ध है जिसमें 5 बार नशीले इंजैशन के साथ पकड़ा गया है इसके साथ ही अन्य अपराध हत्या का प्रयास, मारपीट, आबकारी एक्ट, के पंजीबद्ध हैं। जयंत राय के क्षेत्र मे आतंक के चलते लोग सूचना देने से डरते हैं। जयंत राय ने नशीले इंजैक्शन के कारोबार को अपने जीवन यापन का जरिया बना लिया है, लोगो को नशे की लत लगाकर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर कर उनके जीवन को खतरे मे डाले हुये है जिससे कई परिवार बर्बाद हो रहे है। नशे की लत के आदी हो जाने के कारण काम पर नहीं जाते जिससे घर के अर्थिक हालात खराब हो चुके है। उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को नशीले इंजेक्शन के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी बेलबाग श्री प्रवीण कुम्हरे के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजय सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल विश्वकर्मा, शिवशंकर यादव, आरक्षक त्रिलोक, मनीष, अभिमन्यू सिंह, मोहित राजपूत, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें