Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

: मौत से पूर्व दिलचस्प मामला सामने आया है. ग्रामीणों की माने तो जुदा होने से पहले प्रेमी युगल ने जुदा होने से पूर्व रंगरेलियां मनाई

Aditi News Team

Mon, Nov 25, 2024
जुदा होने से पूर्व रंगरेलियां यूपी के फर्रुखाबाद में मौत से पूर्व दिलचस्प मामला सामने आया है. ग्रामीणों की माने तो जुदा होने से पहले प्रेमी युगल ने रंगरेलियां मनाई! घटना को देखने से ऐसा लग भी रहा है. मरने से पूर्व किशोरी ने लिपस्टिक लगाकर माथे पर सिंदूर लगाया और बिछिया पहनकर गले में मंगलसूत्र डाला. प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया लड़की अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर लेटी थी. पुलिस को घटनास्थल से सामान रखने वाला झोला सिंदूर की डिब्बी, कंगन सल्फास के दो खाली पाउच, किशोरी का छोटा मोबाइल फोन शनी का एंड्राइड मोबाइल फोन आदि सामान मिला है। अनुमान हैं प्रेमी युवा एकांत में अधबने मकान के कमरे में पहुंच गए थे. मकान किसी पुलिस वाले का बताया गया दोनों ने सल्फास की करीब 30 गोलियों को प्लास्टिक के गिलास में घोल कर पी ली. घातक जहर के तेज असर से किशोरी ने तुरंत ही दम तोड़ दिया. किशोर तड़पता हुआ कमरे से बाहर निकाला उसने भी हैंडपंप के निकट अंतिम सांस ली. घटना के विभिन्न पहलुओं की तफ्तीश पुलिस कर रही हैं।

Tags :

जरूरी खबरें