Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

draft title

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: आई.पी.एल. क्रिकेट का सट्टा खेलते हुये 02 सटोरिये गिरफ्तार , नगदी 7700 रूपये, 2 मोबाईल जप्त

Aditi News Team

Wed, Apr 16, 2025
आई.पी.एल. क्रिकेट का सट्टा खेलते हुये 02 सटोरिये गिरफ्तार , नगदी 7700 रूपये, 2 मोबाईल जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच के दौेेरान पतासाजी कर क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले सटोरियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। आदेश के पालन में अति0 पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्री समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच.आर. पाण्डेय के मार्ग दर्शन में क्रिकेट का सट्टा खेलने वाले 2 सटोरियों को रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी गोरखपुर श्री नितिन कमल ने बताया कि दिनांक 15.04.2025 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त मिली कि छोटी लाईन फाटक के पास एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 30-32 साल होगी मोबाईल आईडी के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट में अवैध लाभ अर्जित करने के लिये हार जीत का दाव लगाकर क्रिकेट का सट्टा खेल रहा है । मुखबिर सूचना छोटी लाईन फाटक के पास दबिश दी जहां मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति के साथ 1 युवक और खडा दिखा, दोनो को घेराबंदी कर पकड़ा । नाम पता पूछने पर दोनो ने अपने नाम प्रवीण बिरहा उम्र 33 वर्ष निवासी लालमाटी द्वारका नगर झण्डा चौक महेश आटा चक्की के सामने थाना घमापुर एवं जय कुमार केशवानी पिता भागचंद केशवानी उम्र 27 साल निवासी राजुल टाउनसिप बिलहरी थाना गोराबाजार बताये जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये चैक करने पाया कि प्रवीण बिरहा अपने मोबाईल के गूगल क्रोम में 777 Grand Exchange , एवं All Panel Exchange के माध्यम से तथा जय कुमार केशवानी अपने मोबाईल पर गूगल क्रम में गूगल क्रोम में 777 Grand Exchange के माध्यम से आईपीएल टीम केकेआर और पंजाब के क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा लगा रहे थे। आरोपी प्रवीण बिरहा से ओप्पो कंपनी का मोबाइल व सट्टा लगवाडी की रकम 3600/- रुपये नगद तथा जय कुमार केशवानी से रीयलमी कंपनी का मोबाइल व सट्टा लगवाडी की रकम 4100/- रुपये नगद जप्त करते हुये दोनों सटोरियों के विरुद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये विवेचना में लिया गया। उल्लेखनीय भूमिका- सटोरियों को पकड़ने में उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह, उप निरीक्षक दुर्गेश मरावी, प्रधान आरक्षक नितिन जोशी, आरक्षक मोहित उपाध्याय, रोहित द्विवेदी, अनूप सिंह, सौरभ तिवारी, भगवान सिंह, सुजीत त्रिपाठी, अभिदीप, आशीष की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें