Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: सिहोरा में दिन दहाड़े 4 लाख 75 हजार रू. लूटे, हवाईफायर कर भागे लुटेरे

Aditi News Team

Wed, Jan 5, 2022

सिहोरा । क्षेत्र में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब बैंक में पैसा जमा करने जा रहे कर्मचारी से लूट की घटना हो गई। लुटेरों ने घटना को अंजाम देने के दौरान हवाई फायर भी किया। बताया जा रहा है कि झंडा बाजार निवासी पीयूष बिलैया का कर्मचारी मंजू यादव मोटरसाइकिल से आईसीआईसीआई बैंक पैसे जमा कराने जा रहा था इसी दौरान सिहोरा एसडीओपी के बंगले से चंद कदमो की दूरी पर दो लुटेरों ने जो मोटरसाइकिल पर सवार थे उन्होंने मंजू यादव को रोका, हवाई फायर किए और मंजू यादव की गाड़ी में रखे 4 लाख 75 हजार लेकर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सिहोरा थाना अंतर्गत शिव मंदिर बाबा ताल के सामने की है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Tags :

जरूरी खबरें