Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

लाड़ो मोदन मंदिर,बांके बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण का विशेष श्रृंगार करके झूला में विराजमान कर पूजा अर्चना हो रही

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी

झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

: सालीचौका में हुई दस लाख की चोरी डाग स्कार्ड ने किया मूमेंट

Aditi News Team

Sat, Aug 27, 2022
सालीचौका में हुई दस लाख की चोरी,डाग स्कार्ड ने किया मूमेंट सालीचौका । बीती शुक्रवार की रात सालीचौका के बिजली आफिस कालोनी मे सलीम भाईजान के सूने मकान में चोरों ने दरवाजे का ताला तोड घर मे रखी गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दस लाख के कीमती जेवरों की चोरी को अंजाम दिया। इस घटना के बाद नरसिंहपुर से डाग स्कार्ड को बुलाया गया  जो कि घटना स्थल सूंघ लेकर मेन रोड स्थित एक हार्डवेयर दुकान, और उसके बाद मोटर स्टेंड तरफ रुख किया और खैरुआ रोड स्थित एक भाईजान के आगे अहमदिया कमेटी के संस्थान के पहले मोड तक डाग स्कार्ड की टीम जा पाई,उसके बारिश शुरू हो जाने से आगे नहीं जा सके। बताया जाता हैं कि सलीम का पूरा परिवार घर पर नही था परिवार के सदस्य नागपुर गये हुये थे। सभी परिवार के सदस्य 27 अगस्त को घर लोटे तो देखा कि घर के दरवाजे खुले पडे हुये थे और घर का सामान अस्तव्यस्त पडा हुआ था परिजनों ने घटना की जानकारी सालीचौका पुलिस उपथाना प्रभारी को दी,उन्होंने मौके पर जाकर घटना स्थल का मोआयना किया, बता दें सालीचौका में एक सप्ताह में चोरी की दुसरी घटना हो चुकी है ,वही अज्ञात चोर सूने मकानो में चोरी की वारदात कर रहै है। सालीचौका प्रभारी व जिला पुलिस इस चौरी की वारदात देने वाले चोरो का पता लगा पायेगी या नहीं? पुलिस को चोरो को पकडना चुनौती बन गया हैं, आम नागरिकों ने पुलिस विभाग से नाईट गस्त बढाने के साथ ही शीघ्र चोरों का पर्दाफाश करनें की अपेक्षा व्यक्त की है । इनका कहना है.. उपरोक्त घटना की सूचना परिजनों ने सुबह 7.30 बजे दी थी जिसके तुरंत बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तहकीकात की गयी और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला कायम कर बिंदुवार जांच की जा रही हैं। डाग स्कार्ड की टीम भी आई थी।लेकिन पानी की बजह से सफलता नहीं मिली। पन्नालाल पाल*एस आई .उपथाना सालीचौका

Tags :

जरूरी खबरें