Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

गोभक्तों ने केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा आवेदन

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

: शातिर वाहन चोर इंदौर पुलिस की गिरप्त में

Aditi News Team

Sat, Apr 9, 2022
इंदौर। पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायण चारी मिश्र तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर (शहर) श्री मनीष कपूरिया ने संपत्ति संबंधी वारदातों, वाहन चोरी तथा नकबजनी संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया है। इन निर्देशों के तारतम्य में अति.पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ( अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर के नेतृत्‍व में क्राइम ब्रांच एवं थान मल्‍हारगंज पुलिस थाना की संयुक्‍त टीम ने दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही चोरी की चार मोटरसाईकिल भी पुलिस ने बरामद की है। क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि मल्हारगंज क्षेत्र में दो व्यक्ति चोरी की मोटर साईकले बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम एवं थान मल्‍हारगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रहीम खान उर्फ नोनू पिता कल्लू खान उम्र 22 साल निवासी ई सेक्टर नाले के पार चंदन नगर इन्दौर तथा शाहरुख उर्फ सोनू काला पिता सरफुद्दीन उम्र 22 साल नि. ई सेक्टर चंदन नगर इन्दौर को पकड़ा। जिनके पास से चार मोटरसाईकिल भी पुलिस ने बरामद की है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने मोटरसाईकिलें थाना जूनी इन्दौर, थाना चंदन नगर, थाना मल्हारगंज तथा थाना खुडेल क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया। आरोपियों से शहर की अन्य वाहन चोरियों की वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।की गिरफ्त में

Tags :

जरूरी खबरें