Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: शाजापुर, थानेदार ने प्रताड़ना के चलते उठाया कदम फांसी लगाकर मौत को गले लगाया

Aditi News Team

Wed, Jun 8, 2022
थानेदार ने फांसी लगाकर मौत को गले लगाया शाजापुर। पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आदिवासी वर्ग के थानेदार ने विभागीय प्रताड़ना के चलते यह भयानक कदम उठाया। अपने परिवार का इकलौता पुत्र था नरेंद्र। अब मौत के बाद इसकी 3 पुत्रियों एवम इसके परिवार पर संकट आ गया है। सब इंस्पेक्टर उज्जैन जिले की तराना तहसील का निवासी बताया जा रहा है। उपनिरीक्षक ने प्रताड़ना के संबंध में शाजापुर के पूर्व SP पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य उच्चाधिकारियों को अनेक आवेदन दिए थे। कोर्ट ने भी मामले की जांच रिपोर्ट मांगी थी। आज तक जांच रिपोर्ट कोर्ट को नही दी गई। अपुष्ट सूत्रों की माने तो शाजापुर कोतवाली पुलिस ने जांच रिपोर्ट ही गुम कर दी है !!

Tags :

जरूरी खबरें