Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: शहडोल पुलिस ने अवैध गांजा तस्‍कर को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, May 13, 2022
शहडोल। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल झोन श्री डी.सी. सागर और पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने ‘‘ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत शहर में अवैध मादक पदार्थों के क्रय विक्रय करने वाले तथा अपराधियों को पकड़ने के लिए जिले के सभी थानों को निर्देशित किया है। इसी निर्देशों के तारतम्‍य में थाना बुढार पुलिस ने 26 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 10 मई को थाना बुढार पुलिस को पुलिस द्वारा जारी मोबाइल नंबर 7587636166 पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्‍यक्ति मोटरसाईकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के उद्देश्य से अतरिया टोला की तरफ आ रहा हैं। सूचना मिलने पर थाना बुढार पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रहीश अंसारी पिता सब्बन अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी सुरसरी जिला सीतापुर उ0प्र0 को पकड़ा। व्‍यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्‍जे से 26 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा प्राप्‍त हुआ। जिसे मोटरसाईकिल सहित विधिवत जब्‍त कर आरोपी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें